दिल्ली DTC बसों के मार्शलों ने केजरीवाल के घर के बाहर शुरू किया धरना प्रदर्शन, ये है बड़ी वजह

दिल्ली DTC बसों के मार्शलों ने केजरीवाल के घर के बाहर शुरू किया धरना प्रदर्शन, ये है बड़ी वजह

DELHI: दिल्ली सीएम केजरीवाल के घर के बाहर आज डीटीसी मार्शलोंने धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उनका कहना है कि उन्होंने पिछले 5 महीने से सैलरी नहीं मिली है। जिसके बाद मार्शलों ने परेशान होकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली बसों में मार्शलों के पद पर चयन लोगों को पिछले 5 महीने से सैलरी नहीं मिली है। जिससे परेशान होकर उन्होंने आज केजरीवाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। धरना प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में मार्शल इकट्ठे हुए है। मार्शलों का कहना है कि उनको पिछले कुछ महीनों से सैलरी नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि वह उधार मांग कर थक गए है।

सैरली ना मिलने पर परेशान मार्शल

बता दें कि कुछ दिनों पहले मार्शलों की सैलरी को लेकर कहा गया था कि एक हफ्ते के अंदर उनको पैसे मिल जाएंगे। लेकिन उन बातों को भी 15 दिन से ज्यादा हो गए है और अब तक उनकी सैलरी नहीं आई है। वहीं मार्शलो का कहना है कि उनको एक दिन के 844 रूपये मिलते है। वहीं मार्शलों का कहना है कि सैलरी ना मिलने पर उनके परिवार वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केजरीवाल के घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन

इतना ही नहीं महिला मार्शलों भी सैलरी को लेकर परेशान है। उनका कहना है कि उनके परिवार वालों को काफी दिक्कत आ रही है। परिवार वाले इस नौकरी को छोड़ने की भी बात कह रहे है। महिला मार्शलों का कहना है कि हमारे परिवार वाले कह रहे है कि अगर सैलरी नहीं मिल रही है तो इस नौकरी को छोड़ दो।

मार्शलों का कहना है कि हम हर काम के लिए दिल्ली सरकार के साथ खड़े रहते है। इतना ही नहीं दिल्ली में आई बाढ़ में मार्शलों ने काफी मदद की थी। उनका कहना है कि बाढ़ में इतनी मदद के बाद भी दिल्ली सरकार उनके बारे में नहीं सोच रही है।   

Leave a comment