Delhi Corona: दिल्ली वालों को घबराने की जरूरत नहीं है- अरविंद केजरीवाल

Delhi Corona: दिल्ली वालों को घबराने की जरूरत नहीं है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली:देश मे कोरोना वायरस के मामलों एक फिर बढ़ोतरी दर्ज कर हो रही है. वहीं कई राज्यों के शहरों में नाइट कर्फ्यू तक लगा दिया गया है. वहीं दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढोतरी दर्ज की गई है.बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की.

इस बैठक के बाद दिल्ली में पिछले 3 दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. लेकिन ये बढोतरी ज्यादा नहीं है, मामूली है. उन्होंने कहा कि ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है. हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हम विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर रोज 30-40 हजार कोरोना की वैक्सीन लग रही है. अब हम इसे बढ़ाकर सवा लाख तक ले जा रहे हैं. हम वैक्सीन केंद्रो की संख्या 500 से बढ़ाकर 1,000 करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी केंद्रों में वैक्सीन देने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है. अब इसे बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा केंद्र से निवेदन है कि देश में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ गया है. जो वैक्सीन के योग्य नहीं है उनको छोड़कर सबके लिए वैक्सीन खोलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र इजाज़त देती है और हमें वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलती है, तो हम दिल्ली में 3 महीने के अंदर पूरी वैक्सीन लगा सकते हैं.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 536 नए मरीज सामने आए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह 3 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. दिल्ली में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6,45,025 हो गए है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 2 हजार 702 हो गई है.

Leave a comment