मनरेगा का नाम बदलने पर भड़कीं सोनिया गांधी, कहा- आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं

मनरेगा का नाम बदलने पर भड़कीं सोनिया गांधी, कहा- आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं

नई दिल्ली: VB-G-RAM-G बिल पास होने पर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और उस समय MGNREGA संसद में आम राय से पास हुआ था। इसने गरीबों को रोजगार का कानूनी हक दिया था और इससे ग्राम पंचायतों को ताकत मिली थी।

सोनिया गांधी ने कहा कि MGNREGA के जरिए महात्मा गांधी के सपनों की ओर एक ठोस कदम उठाया गया। मोदी सरकार ने गरीबों के हितों को कमजोर करने की कोशिश की है। हाल ही में सरकार ने MGNREGA पर बुलडोजर चला दिया है। कांग्रेस का MGNREGA को लाने और लागू करने में बड़ा योगदान था। यह देशहित और जनहित से जुड़ी योजना थी। मोदी सरकार ने इससे गरीबों के हितों पर हमला किया है।

इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं- सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा को लागू करने में कांग्रेस का बड़ा योगदाना था, लेकिन ये कभी पार्टी से जुड़ा मामला कभी नहीं था। यह योजना में देशहित और जनहित से जुड़ी हुई योजना थी। लेकिन मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर कर दिया है। साथ ही देश के करोड़ों किसानों, श्रमिकों और भूमिहीन ग्रामीण वर्ग के गरीबों के हितों पर हमला का किया है। अब हम लोग इस हमले का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। 20 साल पहले अपने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए मैं लड़ी थी। आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं।  

 

Leave a comment