
Rekha Gupta Oath Ceremony:राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "एक चमत्कार है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। आज यदि रेखा प्रदेश की मुख्यमंत्री बन कर काम कर सकती है तो मुझे लगता है हर बहन के लिए रास्ते हैं। हमने दिल्ली से जो वादे किए हैं उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।"
दिल्ली के नई सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ,'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।बता दें कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर सीएम के आधिकारिक घर कोबनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। साथ ही भाजपा ने इस मुद्दों पर केजरीवाल को घेरा था।
छह मंत्री भी लेंगे शपथ
सीएम के नाम की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मंत्रिमंडल के नाम भी तय कर लिए हैं। खबरों के अनुसार, आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रियों के चयन में सभी वर्गों का संतुलन रखा गया है। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम भी तय हो चुके हैं।
Leave a comment