Delhi Baby Care Hospital Fire: पुलिस रिमांड में भेजे गए दोनों आरोपी, FIR में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Delhi Baby Care Hospital Fire: पुलिस रिमांड में भेजे गए दोनों आरोपी, FIR में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Delhi Baby Care Hospital Fire: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार रात दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। इसमें विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले पर पुलिस का एक्शन जारी है। जहां दो आरोपियों नवीन और आकाश को 30 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। अब वहीं पुलिस के FIR की कॉपी में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

FIRमें खुलासा हुआ है कि मौके पर 5 ऑक्सीजन सिलेंडर फटे हुए बरामद हुए थे। साथ ही 27 ऑक्सीजन सिलेंडर बिल्डिंग के अंदर और बाहर पड़े मिले थे। बेबी केयर के मालिक नवीन खींची और उसके साथियों ने अस्पताल की सुरक्षा का उचित प्रबंध न करके नवजात शिशुओं की जान को खतरे में डालकर अपराध किया है।

बाद में जोड़ी गई दो धाराएं

इस ब्लास्ट से आस-पास के मकान के शीशे भी टूट गए हैं और बिल्डिंग में आग लगने से कुछ पदार्थ बिल्डिंग के पास बने ITI कॉलेज में गिरे जिससे वहां आग लग गई और इसकी चपेट में स्कूटी और एक वैन भी आ गई है। घटना के कुछ देर बाद FIR दर्ज की गई। फिर बाद में दो धाराएं IPC- 304, PIC -308 भी जोड़ी गई थीं। फिलहाल लाइसेंस किस नाम से था डॉक्टर नवीन या फिर उनकी पत्नी इस बात का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली हेल्थ विभाग से सम्पर्क किया जा रहा है। इसकी जानकारी फायर विभाग से भी ली जा रही है।  

31 मार्च को ही खत्म हो गया था अस्पताल का लाइसेंस

गौरतलब है कि पुलिस की जांच में एक और बात का खुलासा हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा अस्पताल को जारी किया गया लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो गया था। बीएएमएस डिग्री रखने वाले डॉक्टर नवजात गहन देखभाल का काम संभाल रहे थे। अब आग लगने की घटना कि बात करें तो ये आग 11.30 बजे विवेक विहार पुलिस में लगी थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। साथ ही फायर विभाग की भी गाड़ियां घटनास्थल पर आई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया था। इस आग से करीब 12 नवजात शिशुओं को अन्य लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान 7 शिशुओं को मृत घोषित कर दिया गया था।

Leave a comment