Delhi Assembly Election: सीलमपुर से जंगपुरा तक राजनीतिक वार पलटवार, मतदान के दौरान कई बूथों पर हंगामा

Delhi  Assembly Election: सीलमपुर से जंगपुरा तक राजनीतिक वार पलटवार, मतदान के दौरान कई बूथों पर हंगामा

Delhi Election Updates: दिल्ली के सभी 70 सीटों पर मतदान चल रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इसबार लोग अधिक वोटिंग कर रहे हैं। बूथों पर लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनैतिक तापमान बढ़ा हुआ है। आप ने सुबह से ही भाजपा औऱ पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही सीलमपुर में AAP और BJPके कार्यकर्तओं के बीच झड़प हो गई। हालांकि, पुलिस ने दोनों गुटों को अलग करके मामले को शांत कर दिया। बता दें, दिल्ली में 3 बजे तक करीब 46%लोगों ने मतदान किया है। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा 60 फिसदी तक जा सकती है।

सीलमपुर में AAP-BJP आमने सामने

सीलमपुर विधानसभा सीट के एक बूथ पर भाजपा विधायकों ने बुर्का के आड़ में फर्जी मतदान करने का मुद्दा उठाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी महिलाओं की पहचान करने की मांग की। जिसपर AAPके कार्यकर्ता भड़क गए। दोनों ओर से गरमागरमी बहस देखने को मिली। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया।

सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर लगाया आरोप

ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया।सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'आप चुनाव को प्रभावित करने के लिए सुबह से यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड्स क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड्स लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीब ग्रामीणों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। जहां भी आम आदमी पार्टी का गढ़ है, वहां पर मालवीय नगर एसीपी और एसएचओ यह सब खुलेआम कर रहे हैं। हालांकि, सौरभ के आरोप पर दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने कहा, "बुजुर्गों और जो लोग चल नहीं सकते, उनके लिए छूट है। उनके लिए अपनी कार अंदर लाने की अनुमति है। यह नियम हर जगह लागू किया जा रहा है। हम उन जगहों की जांच करेंगे जहां वह चिंता जता रहे हैं।"

जंगपुरा में भी बवाल

जंगपुरा सीट से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि जंगपुरा सीट पर बीजेपी के बूथ के साथ वाली बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे दिए जा रहे हैं। इस दौरान उनकी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। वहां खड़े लोगों ने मनीष सिसोदिया के सामने मोदी-मोदी के नारे लगाए। हालांकि, मनीष सिसोदिया के आरोपों को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया।

Leave a comment