
नई दिल्ली:लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि"अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है। पार्टी के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते हैं। जब वह चुनाव हारते हैं, तो वह EVM पर सवाल उठाते हैं या मतदाताओं को दोष देते हैं।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कहा, भाजपा के लिए EVM में हेराफेरी की गई है। फिर उन्होंने कहा कि EVM पर प्रतिबंध लगाओ, मतपत्र वापस लाओ। फिर EVM को रिमोट से हैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर हार के बाद कांग्रेस नए बहाने ढूंढती रही। कांग्रेस ने आत्ममंथन नहीं किया बल्कि बार-बार EVM, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को दोष देती रही। बिहार चुनाव हारते देख कांग्रेस पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में लगी हुई है।
धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे- अनुराग ठाकुर
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया। बवंडर नहीं 'ब्लंडर' है। मैं राहुल गांधी को यही कहूंगा- धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे।
Leave a comment