
Delhi Elections 2025:राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। सभी पार्टियों चुनाव प्रचार में पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी बीच जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 'आप' के पूर्वांचल शक्ति संगठन मंत्री अजय कुमार गिरी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के प्रत्याशी आशीष सूद को अपना समर्थन भी दिया है।
इसके अलावा जनकपुरी विधानसभा से बीरेन बेनीवाल, प्रमोद रावत और रंजीत भारती सहित कई युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। साथ ही उन्होंने आशीष सूद का भी समर्थन किया है। इस मौके पर जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और भाजपा नेता आशीष सूद ने कहा कि जनकपुरी की जनता 'आप'दा पार्टी से तंग आ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता ने भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
जनकपुरी विधानसभा में विकास की बहार आएगी- आशीद शूद
जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आशीष सूद ने कहा, "भाजपा सरकार बनने के छह महीने के अंदर जनकपुरी विधानसभा में विकास की बहार आएगी। भाजपा में शामिल हुए संगठन मंत्री अजय कुमार गिरी ने कहा कि जनकपुरी की जनता के हितों की अनदेखी और वादा खिलाफी के कारण उन्होंने आप पार्टी छोड़ने का फैसला किया। इस घटनाक्रम से जनकपुरी विधानसभा में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। भाजपा ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।
Leave a comment