Darjeeling bridge collapse: दार्जिलिंग में अचानक पुल के गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद यातायात प्रभावित हुए।लगातार बारिश के कारण मिरिक इलाके में स्थित दुडिया आयरन ब्रिज ढह गई। ये पुल मिरिक और आसपास के क्षेत्रों को सिलीगुड़ी-कुर्सियांग से जोड़ता था। इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है।
हालांकि, भूस्खलन और बाढ़ के खतरे ने रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मिरिक में अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं। प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है, लेकिन भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के कारण स्थिति खराब बनी हुई है।
लोगों को हो रही परेशानी
हादसे के बाद दिलाराम में एक बड़ा पेड़ गिर गया है और हुसैन खोला में भूस्खलन हुआ है। इसके चलते दार्जिलिंग की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। अब कुर्सियांग और दार्जिलिंग पहुंचने के लिए केवल पंखाबाड़ी और एनएच 110 ही खुले हैं। कुर्सियांग से दार्जिलिंग तक डाउनहिल रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Leave a comment