भारत के लिए खतरे की घंटी! कोरोना जैसे लक्षण वाला एक और वायरस हो सकता है सक्रिय

भारत के लिए खतरे की घंटी! कोरोना जैसे लक्षण वाला एक और वायरस हो सकता है सक्रिय

Monkeypox: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से उछाल दर्ज किया जा रहा है।वहीं इसी बीच एक और वायरस का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि, पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत कई देशों में काफी तेजी से फैल रहा है मंकीपॉक्स (Monkeypox)। इसे एक खतरनाक वायरस के रूप में देखा जा रहा है।

आपको बता दे कि, मंकीपॉक्स का सबसे पहला मामला अफ्रीका में पाया गया था। वहीं देखते ही देखते इसके मामलो में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 14 सितंबर 2022 तक दुनियाभर मेंसे 103 देशों में इसके मामले दर्ज किए गए थे। वहीं एक बार फिर इसके मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। पाकिस्तान (Pakistan) ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि, विदेश से पाकिस्तान आने वाले दो लोगों में मंकीपॉक्स के मामले पाए गए हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार (25 अप्रैल) को पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा विनियम और समन्वय मंत्रालय ने दी।

भारत के लिए कैसे है खतरा

पिछले साल 8 दिसंबर 2022 तक देश में मंकीपॉक्स के 23 मामले सामने आए थे। जिस के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गइ थी। बतादें कि, जिस व्यक्ति में यह लक्षण पाए गए हैं। उस आदमी को सऊदी अरब से डिपोर्ट किया गया था। वहीं 1,239,600 से अधिक भारतीय दुबई में रह रहे हैं।इसका मतलब यह है कि, अरब देश में लगभग 30% भारतीय प्रवासी हैं।जिनमें से रोजाना कितने लोग भारतआने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको और यात्रियों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

 

मंकीपॉक्स  के लक्षण

1. स्किन पर छोटे लाल दाने होना।

2. दानों का फूलना और फिर एक दम से सूख जाना।

3. दानों में के बीच छोटे खोखले इलाके होते हैं।

4. इन दानों का संवेदनशील होना या इन पर खुजली होना।

इन लक्षणों के अलावा, मंकीपॉक्स से पीड़ित व्यक्ति में बुखार, सिरदर्द, थकान, गले में खराश, खांसी, नाक से पानी बहना आदि लक्षण भी हो सकते हैं। वहीं हाल के दिनों में भारत में कोरोना के मामले में तेजी देखी गई है। इसके वजह से भारत को भी विदेश से आने वाले लोगों की हर तरीके से जांच करने की जरूरत है।

Leave a comment