CORONA LIVE UPDATE: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में आई कमी, दिल्ली और हरियाणा में बढ़ रहे केस

CORONA LIVE UPDATE: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में आई कमी, दिल्ली और हरियाणा में बढ़ रहे केस

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामलों में बीते दिन की तुलना में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 1,007 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना 4,30,39,023 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 1 व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी है।  

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 39 हजार 023 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 21 हजार 737 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 25 लाख 06 हजार 228 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 11,058 सक्रिय मामले है।  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 299 नए मरीज सामने आए है। इस दौरान 114 लोग डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 814 हो गई है। प्रदेश में 18,66,881लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते 24 घंटों में 179 नए कोरोना के मामले समाने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। और राज्य में अबतक 9,75,062 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 580 सक्रिय मामले है।  

इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 124 कोरोना के नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 1 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a comment