Delhi Crime: CCTV में रिकॉर्ड हुई दिल्ली की खौफनाक हकीकत, सरेबाजार युवक को दौड़ा मारी गोली फिर गला रेता

Delhi Crime: CCTV में रिकॉर्ड हुई दिल्ली की खौफनाक हकीकत, सरेबाजार युवक को दौड़ा मारी गोली फिर गला रेता

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रही थी, पूरी दिल्ली कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। लेकिन उसी दिन दिल्ली के शास्त्री पार्क में बीच बाजार हुई एक वारदात ने सनसनी फैला दी। इस घटना को देख साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के मन में न तो कानून का डर है, न ही पुलिस का खौफ।

आपको बता दें कि, CCTVफुटेज में साफ दिख रहा है कि बाजार लगा हुआ है और अचानक अफरा-तफरी मच जाती है। लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। फुटेज में एक लड़का चिल्लाता हुआ भाग रहा है। उसके पीछे तीन-चार लोग दौड़ रहे हैं। किसी के हाथ में चाकू है तो किसी के हाथ में पिस्तौल। एक शख्स भी स्कूटर से लड़के का पीछा कर रहा है। वे हवा में फायरिंग कर रहे  है और फिर वो लोग लड़के को पकड़ लेते। उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और उस पर गोलियां चला दीं। इतनी हैवानियत के बाद भी मन नहीं भरता है तो चाकूओं से उसका पूरा शरीर गोद देते हैं। बुरी तरह से घायल करने के बाद सभी आरोपी लड़के को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग जाते हैं।

किसी ने उस व्यक्ति की मदद नहीं की

ये पूरी वारदात एक दुकान के सामने हो रही होती है। हैरानी की बात ये है कि वो दुकानदार उस लड़के को बचाने की बजाए अपने दुकान का सामान समेटने लगता है। आरोपियों के जाने के बाद भी वो न तो लड़के को उठाने की कोशिश करता है, न ही पुलिस को कॉल करता है।

लोग काफी देर बाद वहां पहुंचते हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जाती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पुलिस ने घायल के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।शास्त्री पार्क पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का नाम फिरोज है। वो शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद के पास रहता है। आरोपियों के नाम बिलाल, सौद, फिरोज और सलीम हैं।

पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। समीर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानलेवा हमले की ये वारदात 26 जनवरी रात 8:30 बजे की है। उस वक्त बुलंद मस्जिद के पास सभी आरोपी और पीड़ित एक साथ शराब पी रहे थे।

Leave a comment