Search KhabarFast

Press ESC to close

शराब से परेशान पत्नी ने पति को दी खौफनाक सजा, हत्या कर रातभर....

शराब से परेशान पत्नी ने पति को दी खौफनाक सजा, हत्या कर रातभर....

woman killed her husband: यूपी के झांसी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि यहां एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और रातभर उसकी लाश के साथ लेटी रही। फिर सुबह होने पर पत्नी ने बताया कि उसने अपनी पति की हत्या कर दी है। ये बात जिन लोगों को पता चला उसी की पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना की जानकारी  पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में पत्नी ने पति की हत्या करने के पीछे की वजह बताई है।

दरअसल मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनोहर नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रह रहा था। मनोहर मजदूरी का काम करते था। वहीं मनोहर की पत्नी ने रात को अपनी पति की हत्या कर दी और रातभर लाश के पास लेटी रहे और सुबह उठकर इस बात की जानकारी सभी को दी। पत्नी का कहना है कि वो शराब पीने का आदी था। नशे में अक्सर वो उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। जिससे सभी परेशान रहते थे।

साथ ही महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती रात वो शराब के नशे में घर आया और गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं बेटी के कपड़े फाड़ने लगा। विरोध करने पर उसने बेटी और उस पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव करते हुए उससे लाठी छीनी और उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला पूरी रात उसके साथ ही लेटी रही।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। और पूछताछ में पत्नी ने अपनी जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दर्ज शिकायत में कहा  कि उसका बेटे की हत्या बहु और नातिन ने की है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast