UP Crime: बरेली में पूरे परिवार का कत्‍ल! कमरे में बंद कर पति-पत्‍नी समेत 3 बच्‍चों को जिंदा जलाया

UP Crime: बरेली में पूरे परिवार का कत्‍ल! कमरे में बंद कर पति-पत्‍नी समेत 3 बच्‍चों को जिंदा जलाया

UP Crime: बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। फरीदपुर कस्बे में एक ही परिवार के 5लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक दम्पति और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। एक कमरे में पांच लोग सो रहे थे। रविवार तड़के घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि कमरा बाहर से बंद था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अजय गुप्ता उर्फ ​​टिंकल हलवाई था। वह अपने परिवार के साथ तीन साल से फरीदपुर के मोहल्ला फर्रकपुर में एक रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहता था। शनिवार की रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। तड़के जब पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बताया गया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। दरवाज़ा बंद करने के लिए अंदर कोई कुंडी नहीं थी।

बाहर से बंद था कमरा

कमरे के अंदर पांचों शव जली हुई अवस्था में पड़े थे। कमरे में रखा सारा सामान जल गया। मंजर इतना भयावह था कि लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार पहुंच गए। इस घटना से हर कोई हैरान है।

घटना की जानकारी मिलते ही SSPघुले सुशील चंद्रभान समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गये। आसपास के लोगों को जानकारी दी। एसडीएम, तहसीलदार के साथ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ। नितिन कुमार गंगवार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कमरे में गैस सिलेंडर रखा हुआ मिला। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

SSPघुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है। दंपत्ति और उनके बच्चों की जलकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जब वे पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। ताला पड़ा हुआ था। आग कैसे लगी इसकी पूरी जांच की जा रही है।

Leave a comment