Crime News: कुत्ते को 'कुत्ता' कहने पर मिली मौत, डॉग ओनर ने की किसान की हत्या

Crime News: तमिलनाडु के डिंडीगुल से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कुत्ते को 'कुत्ता' कहे जाने से भड़के मालिक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक व्यक्ति की पहचान रायप्पन थाडिकोम्बु के तौर पर हुई है, जो एक किसान था। वहीं आरोपियों की पहचान डैनियल और विन्सेट के रूप में हुई है, जो मृतक के पड़ोसी हैं।
जानकारी के मुताबिक, रायप्पन थाडिकोम्बु का अपने पड़ोसी डैनियल और विन्सेट से उनके पालतू कुत्ते को लेकर अक्सर विवाद होता था। क्योंकि उनका पालतू कुत्ता आक्रामक व्यवहार का है। वे राह चलते लोगों को नुकसान पहुंचाता है। जिसको लेकर रायप्पन अक्सर उन्हें कुत्ते को बांधने को कहते थे। बावजूद पड़ोसी अपने कुत्ते को खुला छोड़ते थे।
पड़ोसियों का ये कुत्ता कई बार लोगों पर हमला कर चुका था। रायप्पन को भी उनके कुत्ते ने कई बार काटा था। इसी बात से वह पड़ोसियों से खफा था। उसने उनसे कई बार इसकी शिकायत की। फिर भी जब उन्होंने कुत्ते को बांधना शुरू नहीं किया तो रायप्पन ने उनके कुत्ते को उसके नाम से पुकारने की बजाय 'कुत्ता' बुलाना शुरू कर दिया।
कुत्ते को कुत्ता पुकारे जाने से नाराज हुए पड़ोसियों ने रायप्पन के साथ बहसबाज़ी शुरू कर दी। पड़ोसियों ने कहा कि तूने ऐसे कैसे हमारे कुत्ते को 'कुत्ता' कहा...इसका नाम है..उससे पुकारा कर। रायप्पन ने कहा कि मैं इसे 'कुत्ता' ही कहूंगा। इस बात से बहसबाज़ी झगड़े में बदल गई। और पड़ोसियों ने रायप्पन को धक्का दे दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। गंभीर चोट के बाद रायप्पन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Leave a comment