Shraddha Murder Case: कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई आफताब की न्यायिक हिरासत

Shraddha Murder Case: कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ाई आफताब की  न्यायिक हिरासत

Shraddha Murder Case: दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। इस मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस की जांच चल रही है। इसके चलते दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। वहीं आज आफताब ने जेल में पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबों की मांग की है। कोर्ट ने अधिकारियों को उसे गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

दायर की क्रेडिट व डेबिट कार्ड रिलीज करने की याचिका

आपको बता दें कि,आफताब को अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया है। वहीं इससे पहले 6 जनवरी को श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत साकेत कोर्ट के मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने चार दिन के लिए बढ़ा दी थी। उन्होंने आफताब को कोर्ट के समक्ष शारीरिक रूप से 10 जनवरी को पेश करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को हुई सुनवाई में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से आफताब को पेश किया गया था। आफताब के वकील एमएस खान ने उसके क्रेडिट व डेबिट कार्ड रिलीज करने के लिए कोर्ट के समक्ष आवेदन किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि तिहाड़ जेल में आरोपित कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। उसके पास पर्याप्त कपड़े नहीं हैं। उसे रोजमर्रा के सामान के साथ-साथ गर्म कपड़े खरीदने के लिए धन की जरूरत है।

क्या है पूरा मामला

श्रद्धा के साथ लिव-इन में रहने वाले आफताब पर 18 मई, 2022 को गला घोंट श्रद्धा की हत्या करने का आरोप है। आफताब पर आरोप है कि उसने शव के टुकड़े रेफ्रिजरेटर में रखे और बाद में उन्हें महरौली व गुरुग्राम के जंगलों में फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के कई जंगलों से श्रद्धा के शव के टुकड़े व अवशेष बरामद किए थे। SFLरोहिणी और हैदराबाद की लैब में इन टुकड़ों व अवशेषों की जांच हुई। हैदराबाद भेजे गए अवशेषों के नमूनों की रिपोर्ट बुधवार को आई थी। रिपोर्ट में ये अवशेष श्रद्धा के पिता व भाई के डीएनए नमूनों से मेल खा गए थे। इसके बाद शुक्रवार को इस मामले में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई थी।

Leave a comment