Search KhabarFast

Press ESC to close

NIKKI MURDER CASE: अफेयर, सीक्रेट शादी और फिर हत्या, निक्की हत्याकांड में अब तक के 6 बड़े खुलासे

NIKKI MURDER CASE: अफेयर, सीक्रेट शादी और फिर हत्या, निक्की हत्याकांड में अब तक के 6 बड़े खुलासे

Nikki Massacre: दिल्ली के निक्की हत्याकांड मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। लेकिन पिछले 3 दिन में इस मामले में 6 ब़ड़े खुलासे हुए है जिसने केस की थ्योरी को बदल दिया है। दरअसल हरियाणा की रहने वाली निक्की की बीते दिनों फ्रिज से लाश मिली थी। इसकी हत्या का आरोप दिल्ली के रहने वाले साहिल पर लगा है, हालांकि साहिल और उसके परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लगातार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। वहीं अब तक इस मामले में 6 बड़े खुलासे हुए है।

निक्की-साहिल की 3 साल पहले हुई थी शादी

दरअसल निक्की और साहिल गहलोत लिव इन पार्टनर नहीं थे, बल्कि दोनों ने 2022 में शादी कर रखी थी। दोनों ने आर्य समाज में शादी रचाई थी। वहीं कहा जा रहा है कि साहिल ने अचानक निक्की की हत्या नहीं की, बल्कि ये सब साजिश के तहत किया। साहिल ने पूछताछ में बताया कि उसने अकेले हत्या को अंजाम दिया लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में साहिल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिना बताए दूसरी शादी की फिराक में था साहिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल गहलोत निक्की को धोखा देकर चुपचाप दूसरी शादी करने की फिराक में था। उसने सगाई भी कर ली थी लेकिन दो कॉमन फ्रेंड ने सगाई की फोटो निक्की को भेजी दी। इसके बाद निक्की ने साहिल की शादी में पहुंचकर उसका भंडाफोड़ करने की धमकी दी थी। इसके बाद साहिल के परिजनों ने उसे ये मामला निपटाने के लिए कहा। इसके बाद साहिल ने निक्की की हत्या कर दी।

मर्डर केस में साहिल के साथ 6 लोग शामिल

पुलिस पूछताछ में साहिल ने बताया था कि वह अकेला आरोपी था जबकि पुलिस ने इस मामले में साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह, दो कजिन आशीष और नवीन के अलावा दो दोस्त अमर, लोकेश को भी अरेस्ट किया है। नवीन उसकी मौसी का लड़का है, जो कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। हत्या से पहले इन सभी की मीटिंग हुई थी। इसमें साहिल के परिजनों ने जल्द से जल्द मामला निपटाने के लिए कहा था। इन सभी आरोपियों को मामले की पूरी जानकारी थी।

साजिश के तहत की हत्या!

साहिल ने पूछताछ में बताया था कि वह निक्की को साथ लेकर दिल्ली से बाहर जाने के लिए निकला था लेकिन शादी की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ निक्की उसपर केस करने की धमकी दे रही थी। ऐसे में उसने हत्या कर दी लेकिन अब तक की जांच में सामने आया है कि जब निक्की को साहिल की सगाई के बारे में जानकारी हुई, तो वह लगातार साहिल को फोन कर रही थी।

साहिल ने कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है। इसके बाद साहिल ने निक्की की इस धमकी को लेकर अपने घरवालों को बताया। इसके बाद साहिल के परिजनों (पिता, दो चचेरे भाइयों) ने उससे जाकर ये मामला निपटाने के लिए कहा। परिजनों ने गहलोत से कहा कि वह निक्की के पास जाए, वे लोग मेहमानों का ख्याल रख लेंगे।

निक्की के परिजनों को नहीं थी जानकारी

निक्की के परिजनों को साहिल से रिश्ते और शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। निक्की की बहन का दावा है कि उसे नहीं पता था कि निक्की और साहिल ने शादी कर ली है। उसे बस इतना पता था कि दोनों अच्छे दोस्त थे। उधर, निक्की के परिजनों ने भी बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। निक्की के परिजनों का कहना है  कि अगर उन्हें रिश्ते के बारे में जानकारी होती, तो वे इसका विरोध नहीं करते।

पहले भी आरेपी का पिता जा चुका है जेल

बता दें कि आरोपी साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत को भी गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वीरेंद्र गहलोत 25 साल पहले भी मर्डर के केस में जेल जा चुके हैं। वीरेंद्र गहलोत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 1997 में गांव में आपसी विवाद में लाठी डंडों से पीटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वीरेंद्र ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने वीरेंद्र को बरी कर दिया था।

कैसे शुरू हुआ प्यार की कहानी

दरअसल निक्की और साहिल ने अक्टूबर 2020 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। साहिल गहलोत और निक्की 2018 से एक दूसरे को जानते थे। दोनों उत्तम नगर में कोचिंग के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ने ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में अलग अलग कोर्सेस में एडमिशन लिया। दोनों लिव इन में रहने लगे। उसके बाद दोनों ने अक्टूबर 2020 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी।

दोनों ने अपने अपने परिवारों को इसकी जानकारी नहीं दी थी हालांकि, जब साहिल के परिजन उसके साथ शादी के लिए लड़की देख रहे थे और उसपर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे, तब उसने परिवार को बताया था कि वह शादीशुदा है। जब साहिल गहलोत के परिवार को यादव से उनकी शादी के बारे में पता चला, तो उन्होंने बिना बताए उनकी पसंद की लड़की से शादी करने पर नाराजगी जताई और मामले को निपटाने को कहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast