Crime News: दिल्ली की इस इलाके से हुई नाबालिग किशोरियों की तस्करी, पुलिस भी हक्का-बक्का

Crime News: दिल्ली की इस इलाके से हुई नाबालिग किशोरियों की तस्करी, पुलिस भी हक्का-बक्का

Human Trafficking Case: पुलिस भी उस वक्त चौंकन्ने रह गई उन्हें नाबालिग किशोरियों के तस्करी होने का पता चला। जी हां ये घटना कहीं और नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देहरादून के बीच का है। बता दें कि पथरीबाग क्षेत्र से मानव तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। 
 
पकड़े गए आरोपी किशोरियों को 11 लाख रुपए में बेचने की फिराक में थे। मानव तस्कर गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की जानकारी मिली है।वहीं, दून से पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।    
 
किशोरियों से पुलिस ने की पूछताछ       
 
पटेलनगर थानाध्यक्ष केके लुंठी ने बताया कि बुधवार को चौकी आईएसबीटी को सूचना मिली कि तीन किशोरी आईएसबीटी क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में घूम रही हैं। तीनों किशोरियों को चौकी लाकर पूछताछ की गई और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं चाइल्ड लाइन की टीम ने भी मामले का संज्ञान लिया। किशोरियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली से देहरादून में नौकरी व पैसा दिलाने के नाम पर लाया गया है। उन्हें देहरादून में एक मकान में महिला व एक पुरुष को उन्हें सौंप दिया गया।  
 
मामले में हुई गिरफ्तारी 
 
घर में मौजूद स्थानीय निवासी तलाकशुदा महिला बाला और अमरोहा उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिग्विजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि किशोरियों को वह गाजियाबाद में रहने वाले अपने साथी पूनम व खुशी से खरीद कर लाए थे और दून में बेचने वाले थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। 

Leave a comment