Crime News: शादीशुदा इरफान प्रेमिका के लिए बना हैवान , कॉल गर्ल का सिर काट रखा आंगन में

Crime News: शादीशुदा इरफान प्रेमिका के लिए बना हैवान , कॉल गर्ल का सिर काट रखा आंगन में

Crime In Jharkhand: गुनाह की दुनिया की सनसनीखेज ख़बर झारखंड से सामने आई है। धनबाद के पांडरपाला न्यू इस्लामपुर का रहने वाला इऱफान अंसारी ने दास टोला की रहने वाली प्रेमिका से मिलने में बाधा बन रहे उसके दो भाईयों और मामा को फंसाने की साजिश रच रहा था। इस चक्कर में उसने एक कॉल गर्ल को बुलाकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप वह अपने प्रेमिका के भाईयों पर लगाना चाह रहा था।        
 
पर्स चोरी करने पर की हत्या              
 
कॉल गर्ल को बुलाने के बाद इरफान उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। ले जाने के बाद कॉल गर्ल ने मौका देख इरफान का पर्स चोरी कर ली। जब इरफान को पर्स चोरी होने का पता चला , तो उसने खोजना शुरू किया। काफी देर तक खोजने के बाद जब उसे पर्स नहीं मिला। वहीं कॉल गर्ल भी पर्स खोजने लगी लेकिन जैसे ही कॉल गर्ल के कपड़े इरफान के हाथ से टकराए तो उसे शक हुआ। जिसके बाद उसने चेक किया। चेक करने के बाद इरफान का पर्स कॉल गर्ल के पास से मिला लेकिन वह देने को तैयार नहीं थी। जिसके बाद इरफान ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।    
 
प्रेमिका के भाई को फंसाना चाहता था ओरोपी          
    
इस हत्या का आरोप इरफान अपने प्रेमिका के भाईयों और मामा पर लगाना चाहता था। ऐसा इसलिए क्योंकि वह दोनों प्रेमिका से मिलने के रास्ते में बाधा बन रहे थे। हालांकि सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने मामले को सुलझा लिया और आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा होने के बाद वह पटना भागने के फिराफ में था  लेकिन रविवार यानी 1 सितंबर को पुलिस ने उसे दबोच लिया।              
 
 
इरफान का 6 साल से था अवैध संबंध        
                  
हवशी इरफान अंसारी उर्फ कल्लू एडवरटाइंजिंग कंपनी में फ्लैक्स व होर्डिंग लगाने का काम करता था। महाराष्ट्र की सोनी परवीन से उसका निकाह हुआ था। उसने दावा किया कि प्रेमिका से उसका छह साल से अवैध संबंध था। दरअसल कोरोना के समय पैसों के लेन -देन को लेकर प्रेमिका से विवाद हो गया था। इसके बाद कागज के टुकड़ों पर कभी प्यार का इजहार तो कभी धमकी भेजता था। इस बात को लेकर प्रेमिका के भाई से उसकी मारपीट हुई थी। वह चाहता था कि प्रेमिका का भाई किसी तरह हत्या के मामले में फंस जाए ताकि वह फिर वह घऱ आ-जा सके।  

Leave a comment