
Nagpur Crime: महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां 300 करोड़ की संपत्ति को हड़पने के लिए एक बहू ने सुपारी देकर अपने ही ससुर की हत्या करवा दी। दरअसल, 22 मई को नागपुर के मानेवाडा में पुरुषोत्तम पुट्टेवार नाम की व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी थी। ये व्यक्ति ही महिला का ससुर था।
इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के भाई ने पुलिस से हत्या का शक होने की बात कही थी। फिर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो एक एक कर के इस मामले की परत खुलते गई।
तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार ड्राइवर नीरज निमजे और सचिन धार्मिक को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। उन दोनों ने खुलासा किया कि अर्चना पुट्टेवार जो कि मृतक की बहु थी उसने सुपारी देकर कार से टक्कर मरवाई थी। अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जो जानकारी सामने निकल आई है उसमें ये पता चला है कि मृतक ससुर की 300 करोड़ रुपए के पैतृक संपत्ति पर बहू अर्चना की नजर थी। मामले के बारे में जानकारी देते हुए रविंद्र सिंघल ने बताया कि येमामला हाईप्रोफाईल है।
नागपुर क्राइम ब्रांच कर रही जांच
नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी और इस सुपारी किलिंग की गुत्थी को सुलझा लेगी। अभी इस घटना से जुड़े कई और चेहरे बेनकाब होना अभी बाकी हैं।
Leave a comment