
मुंबई- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली 24वर्षीय महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है, जो उल्लहासनगर की निवासी है। फातिमा के पिता एक फर्नीचर व्यवसायी हैं, और उसने बीएससी इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी की डिग्री हासिल की है।
पुलिस जांच में मानसिक स्वास्थ्य पर उठे सवाल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फातिमा शिक्षित है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक अनजान नंबर से एक संदेश प्राप्त हुआ था। इस संदेश में कहा गया था कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10दिन के भीतर अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उनका हाल भी हालिया हत्या के शिकार एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी जैसा होगा। इस धमकी के संदर्भ में जब जांच की गई, तो पता चला कि संदेश फातिमा के मोबाइल नंबर से भेजा गया था। मुंबई एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया और फातिमा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
बढ़ती जा रही हैं CMयोगी के लिए सुरक्षा चिंताएं
यह भी उल्लेखनीय है कि 20नवंबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए CMयोगी प्रचार करने वाले हैं। हाल ही में, 12अक्टूबर को एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। उन्हें उनके विधायक बेटे के कार्यालय से बाहर निकलते समय शूटरों ने गोली मारी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
इस वर्ष, CMयोगी को कई बार जान से मारने की धमकियाँ मिल चुकी हैं। हाल ही में, किसी ने डायल 112 पर फोन करके भी उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें धमकियां दी गईं। यूपी पुलिस ने इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से एक आरोपी को फुलवारिया शरीफ में पकड़ा गया था।
Leave a comment