बस यही देखना रह गया था...ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से ऑर्डर की आइसक्रीम, पैकिंग खोली तो निकली इंसानी उंगली

बस यही देखना रह गया था...ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से ऑर्डर की आइसक्रीम, पैकिंग खोली तो निकली इंसानी उंगली

Human Finger Found In Ice-Cream: महाराष्ट्र के मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक डॉक्टर ने खाने के लिए ऑनलाइन होम डिलीवरी ऐप के जरिए आइसक्रीम का ऑर्डर दिया, लेकिन जब वह उसे खाने लगा तो उसे उसमें एक उंगली नजर आई। जिसके बाद डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए FIRदर्ज की और उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

इस एप्लिकेशन से किया गया था ऑर्डर

दरअसल, मुंबई के मलाड इलाके के रहने वाले 27 वर्षीय डॉ। ऑर्लेम ब्रैंडन सेराओ ने पिछले बुधवार को Zepto डिलीवरी ऐप से कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। इस आइसक्रीम का नाम है Yummo butterscotchफिर कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय ने उन्हें उनका पैकेज दिया, जिसके बाद वह बड़े चाव से आइसक्रीम खाने लगे। खाते समय जब उसकी नजर आइसक्रीम पर पड़ी तो वह चौंक गया। आइसक्रीम के अंदर उन्हें एक कटी हुई इंसान की उंगली मिली जो लगभग 2 सेंटीमीटर लंबी थी।

बहन ने किया था ऑर्डर

इस मामले में पुलिस ने बताया कि जिस शख्स को आइसक्रीम के अंदर कटी उंगली मिली वह पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर है। जब सेराओ की बहन घर के लिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी, तो उसने अपनी बहन से भी आइसक्रीम ऑर्डर करने के लिए कहा। फिलहाल मामले पर संज्ञान लेते हुए मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आगे कहा कि यह आइसक्रीम जहां मैन्युफैक्चर की गई उन स्थानों की भी पुलिस जांच करेगी ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वह उंगली किसकी थी। साथ ही पुलिस ने इस मामले में FIRराजिस्टर करते हुऐ उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Leave a comment