Crime: मुर्दे को AI ने किया 'जिंदा', पुलिस ने ऐसे सुलझाई कत्ल की गुत्थी, अनोखा फॉर्मूला बना मिसाल

Crime: मुर्दे को AI ने किया 'जिंदा', पुलिस ने ऐसे सुलझाई कत्ल की गुत्थी, अनोखा फॉर्मूला बना मिसाल

Delhi Crime: ऐसा कहा जाता है कि टेक्नोलॉजी आपके लिए उपयोगी भी हो सकती है और खतरनाक भी। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इस नई तकनीक से क्या नहीं किया जा सकता। दीवार पर टंगी तस्वीर बोलने लगती है, किसी व्यक्ति की आवाज की हूबहू नकल कर सकती है। हालाँकि, AI के अपने नुकसान भी हैं।लेकिन, क्या आप सोच भी सकते हैं कि AI किसी मृत व्यक्ति को भी जीवित कर सकता है? यह पढ़ने में अजीब लग सकता है लेकिन यह संभव है। इस उन्नत तकनीक का उपयोग करके दिल्ली पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी को सुलझाया और हत्यारे को भी पकड़ लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।

पहले समझिए मामला क्या है?

पूरी घटना की शुरुआत दिल्ली के उत्तरी इलाके से हुई। 10 जनवरी को गीता फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव मिला था। दिल्ली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से पता चला कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन दिल्ली पुलिस के सामने दुविधा ये थी कि कातिल ने सूराग के नाम पर एक सुई भी नहीं छोड़ी थी। इसके अलावा दुविधा ये थी कि ये शख्स कौन है? पुलिस को पता चला कि हत्यारा एक हो या दो, उसने बड़े ही शातिराना अंदाज में शव को ठिकाने लगाया था।

पुलिस ने ली AIकी मदद

दिल्ली पुलिस को जिस हालत में शव मिला था, उस समय उसकी पहचान मुश्किल थी। तो अब क्या किया जाना चाहिए? तभी पुलिस के मन में यह विचार आया जिसकी मदद से उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने मृत व्यक्ति की जीवित जैसी तस्वीर बनवाई।इस तरह से दिल्ली पुलिस ने कुल 500 पोस्टर्स छपवाए थे।

दिल्ली पुलिस ने उस शख्स के अलग-अलग इलाकों में एआई द्वारा बनाए गए पोस्टर चिपकाए थे। इसके बाद छावला में लगे पोस्टर को देखकर एक शख्स ने पुलिस को फोन कर दिया। शख्स ने बताया कि जिस शख्स का पोस्टर लगाया गया है वह उसका भाई हितेंद्र है।

तो इस तरह पकड़ा गया कातिल

उस आदमी की पहचान हो गई थी। अब बस हत्यारों के पकड़े जानें का इंतजार था। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। पता चला कि एक दिन हितेंद्र का 3 युवकों से झगड़ा हो गया था। जब मामले की आगे जांच की गई तो पता चला कि तीनों युवकों के साथ एक महिला भी थी जो उनकी मदद कर रही थी। सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a comment