
Freak stabbed two people: राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें दो लोगों में मामूली बहस होती है और बहस विवाद मे बदल जाती है और फिर एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया जाता है। वहीं दूसरे शख्स को चाकू के वार से घायल कर दिया जाता है। जिसके बाद आरोपी फरार हो जाता है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया जाता है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार में दो लोगों में मामूली बहस होने के बाद युवक को चाकू से वार कर मौत के उतार दिया जाता है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले 36 साल के अशोक शाह की एक युवक से टक्कर हो गई जिसके बाद युवक ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी जाती है। वहीं कहा जा रहा है कि आरोपी चाकू मारकर फरार हो जाता है लेकिन रास्ते में एक रिक्शाचालक को भी घायल कर देता है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक शाह और हत्या का आरोपी रोहित एक-दूसरे को जानते थे और एक ही इलाके में रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, 10 जनवरी को अशोक शाह रोहित नाम के युवक से टकरा जाता है। इसके बाद युवक रोहित ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर देता। वहीं घटनास्थल से रोहित फरार हो जाता है लेकिन रास्ते में वह एक रिक्शे से टकराता है जिससे रोहित रिक्शाचालक गणेश दत्त को पहले डांटता और फिर उसे भी चाकू मार देता है। वहीं रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया और हथियार जब्त कर लिया गया है। रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Leave a comment