
Bihar Crime: बिहार के सारण जिले से अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने शादी से इंकार करने पर बदला लेने के लिए एक युवक पर जानलेवा हमला किया है। बताया गया है कि महिला ने युवक पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के मुताबिक महिला और युवक दो साल से रिलेशनशिप में थे।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला के हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद युवक को इलाज के लिए पटना के एक स्थानीय अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के एक मामले में यह घटना घटी है। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल बेद प्रकाश उर्फ विकाश सिंह को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा। हालांकि, युवक को बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
महिला ने क्या बताया?
पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वे दोनों एक दूसरे से छपरा कोर्ट में शादी करने जा रहे हैं। लेकिन, युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने ऐसी घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Leave a comment