Champions Trophy: भारत या पाकिस्तान के नाम वापस लेने पर ICC को होगा नुकसान, सामने आई रिपोर्ट

Champions Trophy: भारत या पाकिस्तान के नाम वापस लेने पर ICC को होगा नुकसान, सामने आई रिपोर्ट

IND VD PAK Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी तनाव जारी है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया है। बता दें, पहले से तय शेड्यूल के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाला है। लेकिन भारत के पाकिस्तान ने जाने के बाद अभी तक कोई मैच शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इससे पहले भारत ने अपने मैचों के लिए एक'हाइब्रिड' मॉडल का सुझाव दिया था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान मेजबानी से पीछे हट सकता है? 

होगा अरबों का नुकसान

अगर भारत या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हटने का फैसला करते है तो इससे उनको भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर भारत की बात करे तो ICC पहले ही 2027 तक प्रसारण का अधिकार हासिल कर चुका है, जो 3.2 अरब डॉलर है। इसके अलावा अन्य साधनों से 1 अरब डॉलर अतिरिक्त मिलने की उम्मीद हैं। वहीं, अब पाकिस्तान की बात करे तो चैंपियंस ट्रॉफी से हटने की वजह से PCB को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। ये पहली बार होगा जब पाकिस्तान 1996 में वनडे वर्ल्ड की सह-मेजबानी के बाद किसी ICC इवेंट को होस्ट करेगा।

बता दें, भारत सरकार से सलाह लेने के बाद BCCI ने अपना फैसला किया है। लेकिन पाकिस्तान उसे मानने के लिए तैयार नहीं है। इससे पहले भी ICC हाईब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट को आयोजन करने की बात कही थी। लेकिन PCB ने इससे भी इनकार कर दिया है।

ICC करेगा टूर्नामेंट्स की मेजबानी

बता दें, भारत ICC के लिए सबसे ज्यादा राजस्व जुटाने वाला देश बना हुआ है। ICC के कार्यक्रम के अनुसार, भारत 2024 और 2031 के बीच 4 ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी करेगा। इनमें 2025 में महिला विश्व कप, 2026 में टी20 विश्व कप, 2029 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में वनडे विश्व कप शामिल है।  

Leave a comment