
IPL 2025 Mega Auction Players: 24और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मेगा ऑक्शन के लिए 1,574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। जिसमें से 1,000 खिलाड़ी इस ऑक्शन लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
अब बाकी बचे 574 खिलाड़ी, जिन पर बोली लगाई जाएगी। बता दें, ऑक्शन का कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। भारतीय समयानुसार ऑक्शन दोपहर 3बजे से शुरू होगा।
574 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
बता दें, मेगा ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों के पास कुल 204 खिलाड़ियों की ही जगह है। यानी 574 खिलाड़ियों में से 204 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई जाएगी। 574 खिलाड़ियों में से 366 खिलाड़ी भारतीय है और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं। जिसमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी भी हैं। एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों में उन्मुक्त चंद, अली खान और ब्रैंडन मैकमुलेन का नाम शामिल हैं।
कौन हैं उन्मुक्त चंद?
बताया जा रहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 30लाख रुपये रखा है। उन्मुक्त चंद एक भारतीय खिलाड़ी हैं। जिनकी कप्तानी में भारत ने 2012 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। इस मैच में उन्मुक्त ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रनों की कप्तानी पारी खेलकर भारत को जिचाया था।
बता दें, उन्मुक्त IPL में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार 2016 के IPL में मुंबई इंडियंस में भाग लिया था। लेकिन साल 2021 के अगस्त में उन्मुक्त ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अमेरिका का रुख किया। लेकिन अभी तक उन्हें USA के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।
कौन हैं एसोसिएट देश के खिलाड़ी अली खान?
33साल के अली खान ने USA के लिए 15 वनडे और 16 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा ODI में उन्होंने 33 और टी20 इंटरनेशनल में 13 विकेट चटकाए हैं। अली IPL में कोलकाता नाइट राडर्स (KKR) का भी हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। बता दें, अली खान का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। लेकिन 18साल की उम्र में अली अपने माता-पिता के साथ USA चले गए थे। जहां उन्हें बाद में अमेरिका की नागरिकता मिल गई थी।
कौन हैं ब्रैंडन मैकमुलेन?
25वर्षीय ब्रैंडन मैकमुलेन स्कॉटलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। दाएं हाथ के बैटिंग ऑलराउंडर मैकमुलेन ने 26 ODI और टी20I में 16 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने ODI में 888 रन बनाए और 36 विकेट लिए थे। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 497 रन बनाए और 2 विकेट लिए थे।
किस प्लेयर पर बरसेगा पैसा?
बता दें, 574 खिलाड़ियों में से 81 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। जबकि 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये बताया गया हैं। इसके अलावा कई प्लेयर्स ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस 1.25, 1 करोड़, 75 लाख, 50लाख, 40लाख और 30लाख रुपये तक हैं।
वहीं, विदेशी प्लेयर्स की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, जेम्स एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस जैसे स्टार शामिल हैं।
Leave a comment