IND vs AFG: रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

World Cup, IND vs AFG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और इतिहास रच दिया है। वो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (6) का रिकॉर्ड तोड़ा है। साथ ही रोहित वर्ल्ड कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित और डेविड वॉर्नर ने बराबर 19पारियों में हजार रन बनाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने धांसू शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जमाई। साथ ही मैच में तीसरा छक्का लगाने के साथ ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, T20) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के 553छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है।टेस्ट क्रिकेट में 77 छक्कों के साथ रोहित, वीरेंद्र सहवाग (91) और MSधोनी (78) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

वनडे में ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक

49 - सचिन तेंदुलकर

47 - विराट कोहली

31 - रोहित शर्मा

30 - रिकी पोंटिंग

28 - सनथ जयसूर्या

सभी प्रारूपों में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय छक्के

रोहित शर्मा (भारत) - 554छक्के*

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 553छक्के

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) - 476छक्के

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 398छक्के

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 383छक्के

एमएस धोनी (भारत) - 359छक्के

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - 352छक्के

इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) - 346छक्के

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) - 328छक्के

जोस बटलर - 312 छक्के*

Leave a comment