देश

जनगणना को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जानिए कितना लगेगा समय?

जनगणना को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना, जानिए कितना लगेगा समय?

भारत में जनगणना को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है। साल 2026 में जनगणना शुरु होगी, जो मार्च 2027 तक चलेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी है। साथ ही गृह मंत्रालय ने इससे सबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। पूरे देश में दो चरणों में जनगणना करवाई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में 21 महीने का समय लगेगा। ...

कोलकाता के बाजार में आग ने मचाई तबाही, 400 दुकानें स्वाहा; करोड़ों का नुकसान

कोलकाता के बाजार में आग ने मचाई तबाही, 400 दुकानें स्वाहा; करोड़ों का नुकसान

Kolkata Fire Accident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के खिदिरपुर थोक बाजार में रविवार देर रात भयानक आग लग गई। इस अग्निकांड में 400 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। ...

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत नासाज, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत नासाज, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को रविवार देर रात पेट से संबंधित समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, 78 वर्षीय कांग्रेस नेता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉ. समीरन नंदी और उनकी टीम की निगरानी में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज किए जाने की संभावना है। ...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DNA टेस्ट से 90 पीड़ितों की पहचान, 33 शव परिजनों को सौंपे

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DNA टेस्ट से 90 पीड़ितों की पहचान, 33 शव परिजनों को सौंपे

Ahmedabad To London Plane Crash: गुरुवार 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में 241 यात्री, 12 क्रू मेंबर और 33 जमीन पर मौजूद लोग शामिल हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद सिविल अस्पताल में DNA टेस्ट के जरिए अभी तक 90 पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है । जिसमें से 33 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ...

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से चार की मौत, 35-40 लोगों के बहने की आशंका, दर्जनों लापता

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से चार की मौत, 35-40 लोगों के बहने की आशंका, दर्जनों लापता

Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका में बीते दिन इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना लोहे का पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 35 से 40 लोगों के नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। ...

पुणे के इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 2 लोगों की मौत, 35 लापता

पुणे के इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 2 लोगों की मौत, 35 लापता

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा गिर गया है। जब ब्रिज गिरा तब उस पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है। ...

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 20 से 25 पर्यटक बह गए

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 20 से 25 पर्यटक बह गए

Pune Bridge Collapses: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां मावल तालुका में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना लोहे का पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 30 से ज्यादा पर्यटकों के नदी में बह जाने की आशंका है। ...

गीता के बाद लड्डू गोपाल की मूर्ति बनी आस्था का प्रतीक, अहमदाबाद प्लेन हादसे के मलबे से मिले सुरक्षित

गीता के बाद लड्डू गोपाल की मूर्ति बनी आस्था का प्रतीक, अहमदाबाद प्लेन हादसे के मलबे से मिले सुरक्षित

Ahmedabad-London Air India Plane Crash: गुरुवार 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे से पूरा देश सहम गया है। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई। लेकिन इस त्रासदी के बीच एक और चमत्कारी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। विमान के मलबे में श्रीमद भगवद गीता के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। ...

विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किलों में घिरें लालू यादव, बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के आरोप में नोटिस

विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किलों में घिरें लालू यादव, बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के आरोप में नोटिस

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के कथित अपमान के मामले में बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। आयोग ने लालू यादव से 15 दिनों के भीतर सफाई देने को कहा है अन्यथा उनके खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। इस घटना ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। ...

मथुरा में मिट्टी धंसने से कई मकान जमींदोज, 3 की मौत; SDRF और NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

मथुरा में मिट्टी धंसने से कई मकान जमींदोज, 3 की मौत; SDRF और NDRF की टीम ने संभाला मोर्चा

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां मिट्टी के एक टीले के धंसने से छह मकान धराशायी हो गए। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना इतनी भयानक थी कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन यूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। ...