Haryana News: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राज्यसभा में प्रस्तुत तथ्यों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि पिछली आपदासरकार की तथाकथित ‘एजुकेशन रेवोल्यूशन’ दरअसल बच्चों के भविष्य को सँवारने की नहीं, बल्कि आंकड़ों को संवारने की नीति थी। ...
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे घने कोहरे का असर अभी से दिखाई देने लगा है। यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां एक साथ आपस में टकरा गईं। इस हादसे के दौरान कई लोग घायल हुए। ...
Delhi AQI: दिसंबर की ठंड के साथ दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। 13 दिसंबर को सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया, जो 'सीवियर' (गंभीर) श्रेणी में आता है। इस स्थिति को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) की सब-कमिटी ने तत्काल प्रभाव से पूरे NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-3 को लागू कर दिया। बता दें, कम हवा की गति, स्थिर वातावरण और प्रतिकूल मौसम स्थितियों के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाया, जिससे AQI में तेज बढ़ोतरी हुई। ...
Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सुबह के समय एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक-ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। ...
Parliament Attack Anniversary: 13दिसंबर 2001की सुबह करीब 11:30बजे, जब संसद में विपक्ष के नेता सोनिया गांधी और वाजपेयी सरकार के मंत्री बैठक कर रहे थे, तभी दिल्ली के व्यस्त संसद मार्ग पर एक सफेद इंडियन एंबेसडर कार तेजी से संसद भवन के गेट की ओर दौड़ी। कार में सवार पांच आतंकी मोहम्मद, राना, रशीद, हामिद और नासिर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आका के इशारे पर भारत की संसद को निशाना बनाने आए थे। उनके पास AK-47राइफलें, ग्रेनेड और विस्फोटक भरे बैग थे। ...
Haryana News: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया।जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर दिल्ली की ओर से फिरोजपुर झिरका की तरफ जा रहा था। जैसे ही डंपर गुर्जर नंगला गांव के पास पहुंचा, तेज रफ़्तार डंपर एक्सप्रेसवे पर बनी पुलिया से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि भारी भरकम डंपर पुलिया को तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। गिरते ही वाहन में आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा डंपर आग की लपटों में समा गया। घटना स्थल के पास खेतों में काम कर रहे किसान आग की लपटें देखकर दौड़कर मौके पर पहुंचे। ...
Delhi Crime News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में 12दिसंबर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मरने वालों में एक मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची टीम ने दरवाजा खोला। पुलिस जांच में यह सामूहिक आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। मौके से मिले सुसाइड नोट में गहरे अवसाद और आर्थिक संकट का जिक्र है। ...
Delhi Weather Update: दिसंबर 2025के 12दिन बीत चुके है। इस दौरान दिल्ली-NCR में सुबह-शाम कोहरा तो छा रहा है, लेकिन वो कंपकंपाती ठंड अभी तक नहीं आई जो दिल्ली की सर्दी की पहचान है। न्यूनतम तापमान 8-10डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 22-25डिग्री तक पहुंच रहा है। लोग स्वेटर तो निकाल चुके हैं, लेकिन रजाई में दुबकने की नौबत अभी नहीं आई। आखिर इसका कारण क्या है? ...
लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार, 12 दिसंबर को कहा कि देशभर में हवाई किराए की अधिकतम सीमा लगाना सरकार के लिए व्यावहारिक नहीं है। ...
सोने और चांदी की मांग बढ़ने और फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार चली गई। मल्टी कमोडिटी मार्केट पर चांदी लगभग 1600 रुपये बढ़कर 2,00,510 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। ...