CORONA LIVE UPDATE: कोरोना का तांडव जारी, देश की हालत गंभीर

CORONA LIVE UPDATE: कोरोना का तांडव जारी, देश की हालत गंभीर

नई दिल्ली: पूरे देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. पूरे भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर मचा रखा है. जिसकी वजह से कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 3 लाख 52 हजार 991 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 1,73,13,163 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कोरोना से 2812 ने अपनी जान गंवा दी है. देश में अभी तक 14,19,11,223लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है.

 

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1लाख 95 हजार 123 हो गई है. साथ ही देश में अब तक 1करोड़ 43 लाख 04 हजार 382 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24घंटे में कोरोना के 22,933नए मरीज सामने आए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह 350व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 94,592हो गई है. राज्य में 9,18,875लोगों ने कोरोना को मात देने में सफल हो गए है.

महाराष्ट्र में पिछले 24घंटे में कोरोना के 66,151मरीज सामने आए है. साथ ही 832लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 42,95,027 संक्रमित हो चुके थे. इसके साथ ही राज्य में 6,98,354सक्रिय मामले है.

Leave a comment