CORONA LIVE UPDATE: कोरोना के दैनिक मामलों में इजाफा, मौत के आंकड़ों में आई कमी

CORONA LIVE UPDATE: कोरोना के दैनिक मामलों में इजाफा, मौत के आंकड़ों में आई कमी

नई दिल्ली: भारत में कोरोनाके नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,263 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 3,31,39,981 दर्ज किए गए है. बीते 24 घंटों कोरोना के कारण 338 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इसी के साथ पूरे भारत में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. साथ ही देश में अभी तक 71,65,97,428 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 31 लाख 39 हजार 981 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4 लाख 41 हजार 749 हो गई है. साथ ही देश में अब तक 3 करोड़ 23 लाख 04 हजार 618 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं. देश में 3,93,614 सक्रिय मामले है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 नए मरीज सामने आए है. इस दौरान 13 लोग डिस्चार्ज हुए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 414 हो गई है. प्रदेश में 14,38,082 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है.

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते 24 घंटों में 17 नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ ही कोरोना के कारण 1 व्यक्ति की मौत हुई है. और राज्य में अबतक 7,70,601 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है. राज्य में 263 सक्रिय मामले है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,174 नए मामले सामने आए है. साथ ही 65 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. इसके साथ ही कोरोना को अबतक 63,08,491 लोग कोरोना को मात दे चुके है. फिलहाल 47,880 मरीजों का इलाज चल रहा है.

 

Leave a comment