Delhi News: दिल्ली के नांगलोई में कॉन्स्टेबल को शराब तस्कर ने कार से कुचला, हुई मौत

Delhi News: दिल्ली के नांगलोई में कॉन्स्टेबल को शराब तस्कर ने कार से कुचला, हुई मौत

Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रोड रेज का दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक पुलिस कांस्टेबल की नांगलोई इलाके में कार चालक ने मामूली बात पर अपने वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस कांस्टेबल को अरोपियों ने काफी दूर तक घसीटा और उसके बाद उसे दूसरी कार से कुचल दिया।

क्या है पूरा मामला?

मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। यहां कांस्टेबल संदीप को शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर ने कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नांगलोई थाने में तैनात सिपाही को जानकारी मिली थी कि शराब सप्लायर की कार आ रही है, तभी उसकी कार को रुकने का इशारा किया लेकिन वो रुका नहीं और उसने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इस घटना में कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है। कार चालक फरार है। घटना रात करीब 3बजे की है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर हैं।

हालही में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास हुआ था हादसा

इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास बाइक सवार परिवार खड़े टैंकर से टकरा गया। इस हादसे में 11महीने की बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की है।

हरदोई जिले के रहने वाले विश्वनाथ अपनी पत्नी रामभारती और 11 महीने की बेटी अवंतिका के साथ बाइक से हरदोई स्थित अपने घर लौट रहे थे। जब वह बाइक से दलपतपुर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गए। अवंतिका अपनी मां की गोद में बैठी थी। जोरदार टक्कर के कारण अवंतिका और विश्वनाथ की मौत हो गई। वहीं पत्नी रामभारती को गंभीर चोटें आईं।

Leave a comment