
Alka Lambha Delhi Election: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलका लांबा को दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अलका लांबा को कालकाजी सीट से टिकट दिया है।
आपको बता दें अलका लांबा ने साल 2025 के पहले ही दिन कालकाजी मंदिर जाकर दर्शन किए थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि वह कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। चल रही चर्चाएं हालफिलहाल सच साबित हुई, और कांग्रेस पार्टी ने लांबा को कालकाजी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लांबा को दिल्ली की सीएम और कालकाजी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक आतिशी के खिलाफ टिकट दे दिया।
केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को दिया टिकट
कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। इसके साथ ही बादली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र यहां से विधायक रह चुके हैं, लेकिन पिछले 2 चुनाव से वे इस सीट नहीं जीत पा रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में बादली सीट से देवेंद्र को 19 प्रतिशत वोट मिले थे। आप के उम्मीदवार अजेश यादव को 49 प्रतिशत वोट मिले थे। अजेश इस बार भी आप के सिंबल पर मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को बढ़त मिली थी। 2020 के चुनाव में बीजेपी बादली सीट पर दूसरे नंबर पर रही थी। उसे यहां करीब 28 प्रतिशत वोट मिले थे।
Leave a comment