इंदौर में पटाखे फोड़ने की वजह से सांप्रदायिक तनाव, हिसंक भीड़ के हमले में कई लोग हुए जख्मी

Violence In Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में दिवाली पर आतिशबाजी को लेकर बवाल हो गया है। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुर में पटाखे छोड़ने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इस दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की गई। साथ ही गाड़ियों में भी तोड़फोड़ भी की गई। अब स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
भीड़ ने गाड़ियों को किया आग के हवाले
बता दें कि यह घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है। 31 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन यहां कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। जिसपर एक मुस्लिम परिवार ने आपत्ति जाहिर की। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। वहीं, पत्थरबाजी शुरू होने के बाद पूरे इलाके में कई घंटों तक तनाव बना रहा है। आरोप लगाया गया है कि हिसंक भीड़ ने धार्मिक नारे लगाए और वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा कई गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया।
पुलिस कार्रवाई में जुटी
डीसीपी ऋषीकेश मीणा ने बताया कि पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है और फोर्स की तैनाती कर दी गई है। जिनलोगों को चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अभी स्थिति सामान्य है और फोर्स तैनात कर दी गई। जिनलोगों को चोटें आई है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिनलोगों ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि माहौल किसने बिगड़ा?
Leave a comment