
Amazon Forest: अमेरिका के अमेजन (Amazon)जंगल में 1 मई को एक सिंगल इंजन प्लेन क्रैश हो गया था। जिसमें 6 यात्री सहित 1 पायलट मौजूद थे। इनमें से बचे तीन लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं बाकी की तलाश की जा रही थी कि अचानक 40 दिन बाद घने जंगल से 4 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।
40 दिन बाद 4 बच्चों को जंगल से किया रेस्क्यू
जंगल से रेस्क्यू किए गए बच्चे बहुत ही बुरे हालात में थे। उन लोगों के शरीर में पानी की कमी थी, कीड़ो ने शरीर को बुरी तरह से काटा हुआ था। इसकी जानकारी कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी। उन्होंने कहा कि बचाव दल ने चार बच्चों को अमेजन की जंगल से रेस्क्यू किया है। ये सारे बच्चे 40 दिन पहले हुई प्लेन दुर्घटना के शिकार हो गए थे।
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी जानाकरी
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा कि इन बच्चों को खोजने के लिए पिछले 40 दिनों से गहन बचाव कार्य चल रहा था। इसके लिए हमारी सरकार ने पूरी मेहनत की है। राष्ट्रपति पेट्रो ने क्यूबा से बोगोटा लौटने पर पत्रकारों से कहा कि बच्चों को जब जंगल में ढूंढा गया तो वो अकेले थे। अब उनका इलाज किया जा रहा है।सेसना सिंगल-इंजन प्रोपेलर प्लेन के इंजन में अचानक खराबी आने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Leave a comment