Coca CoLa कोल्ड ड्रिंक के साथ बेचेगा चाय, 'Honest Tea' के नाम से होगी बिक्री

Coca CoLa कोल्ड ड्रिंक के साथ बेचेगा चाय, 'Honest Tea' के नाम से होगी बिक्री

Coca CoLa Honest Tea:  कोका-कोला की कोल्ड ड्रिंक को आप लोगों ने कई बार पी होगी। लेकिन अब आप इसी कंपनी की चाय का भी लुफ्त उठा सकते है। इसके लिए कंपनी ने घोषणा कर दी है कि अब कोल्ड ड्रिंक के साथ चाय भी मिलेगी। हालांकि इसकी शुरूआत कोका कोला इंडिया ने की है।

कोका-कोला कंपनी अब बेचेगी चाय

दरअसल कंपनी ने अपनी ड्रिंक पोर्टफोलियो में रेडी-टू-ड्रिंक-टी शामिल की है। साथ ही Honesh Tea के नाम प्रोडक्ट भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये ब्रांड honesh के स्वामित्व में आएगी, जो कोका-कोला कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी है। इसके लिए कंपनी ने कोलकाता स्थित एक कंपनी के साथ करार किया है और इस हर्बल चाय प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। ये iced green tea, लेमन तुलसी और आम के टेस्ट वेरिएंट्स में आएगी।

इस कंपनी से जुड़कर करेंगी काम

बताया जा रहा है कि कंपनी ने कोलकाता स्थित Luxmi Tea Co Private Ltd के Makaibari Tea Estate के साथ करार किया है। साथ ही कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी मकईबारी टी एस्टेट के जरिए ही इस चाय प्रोडक्ट को लेकर आया जाएगा। इन दोनों कंपनियों ने एक MoU साइन किया था। इसके जरिए ही कोका-कोला इंडिया कंपनी ने रेडी टू ड्रिंक टी प्रोडक्ट को लॉन्च किया है।  मकसद की बात करें तो ग्राहकों को बेवरेजेस की रेंज में ज्यादा ऑप्शन्स प्रोवाइड कराना है।

Leave a comment