Search KhabarFast

Press ESC to close

सीएम एमके स्टालिन सहित 4 हस्तियों को फर्जी बम की धमकी, पुलिस जांच में आया सामने

सीएम एमके स्टालिन सहित 4 हस्तियों  को फर्जी बम की धमकी, पुलिस जांच में आया सामने

MK Stalin Bomb Threat: तमिलनाडु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां पर रविवार, 16 नवंबर देर रात सीएम एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले के सामने आते ही डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

DGP ऑफिस को मिला मेल

जानकारी के अनुसार, सीएम एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर पर बम होने की धमकी वाला ईमेल पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने सभी चार जगहों पर जल्द से जल्द सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।

घर पर तैनात बम स्क्वाड

पुलिस ने घर और आसपास के इलाके की तलाशी ली। जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला और धमकी भेजने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए ईस्ट कोस्ट रोड पर स्थित अभिनेता के घर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बम स्क्वाड तैनात किया। 

फर्जी निकली धमकी

वहीं, घंटों तक चली तलाशी के बाद जांचकर्ताओं ने पुष्टि की कि ये एक फर्जी धमकी थी। पिछले हफ्ते अजीत कुमार के चेन्नई के इंजंबकम् स्थित आवास पर भी एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से कथित बम की धमकी दी गई थी।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast