फैंस के बीच धमाल मचाने आ रहा है 'सर्कस', रणवीर संग नजर आएंगे ये किरदार

फैंस के बीच धमाल मचाने आ रहा है 'सर्कस', रणवीर संग नजर आएंगे ये किरदार

नई दिल्ली: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्मों के दीवानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रोहित अपनी अगली फिल्म के साथ सबकों खूब हसानें आ रहे है। बता दें रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर सुर्खिया बटोर रहे है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाले है।

फिल्म का पहला मोशन पोस्टर आज रिलीज किया गया है। इस पोस्टर को देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। पोस्टर में रणवीर से लेकर जैकलीन तक सभी स्टार्स के चेहरे पर बने हाव भाव दिख रहे हैं। पोस्टर देखने में काफी फनी और अच्छी लग रहा है। रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर 'सर्कस' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अगले हफ्ते ट्रेलर आने से पहले, मिलिए हमारे 'सर्कस' परिवार से।'

पहली बार डबल रोल नजर आएंगे रणवीर

बता दें ये फिल्म रणवीर के लिए बहुत खास रहने वाली है। मीडिया जानकारी के अनुसार फिल्म में रणवीर पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं। उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज फिल्म की एक्ट्रेसेज हैं। 'सर्कस' की सपोर्टिंग कास्ट में जिन एक्टर्स के नाम हैं वो अपने आप में सॉलिड कॉमेडीयन हैं। इस फिल्म को देखने में लोगों को खुब मजा आने वाला है।

जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, ब्रजेश हिरजी, टीकू तल्सानिया और मुकेश तिवारी जैसे एक्टर्स 'सर्कस' में कॉमेडी का माहौल बनाने वाले हैं। मोशन पोस्टर में फिल्म के जो किरदार दिखाए गए हैं, उनमें कई और भी चेहरे हैं जो रोहित शेट्टी की फिल्मों में अक्सर नजर आते हैं जैसे कि विजय पाटकर भी है।

इस दिन रिलीज होगी 'सर्कस'

रोहित शेट्टी और रणवीर की ये फिल्म लोग को खूब एंटरटेन करने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'सर्कस' का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जाना है और रणवीर की पोस्ट के बाद से ये बात कन्फर्म भी लगने लगी है। 'सर्कस' 23 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। अब देखा होगा की लोग इस फिल्न को कितना पसंद करते है। माना जा रहा है कि साल के आखिरी हफ्ते में बॉलीवुड को एक दमदार हिट फिल्म मिलने का पूरा चांस रहेगा।  

 

 

Leave a comment