Chhath Puja 2025: देश में उगते सूर्य के साथ सम्पन्न हुई छठ पूजा, जानें महापर्व के समापन पर क्या बोले पीएम मोदी

Chhath Puja 2025: देश में उगते सूर्य के साथ सम्पन्न हुई छठ पूजा, जानें महापर्व के समापन पर क्या बोले पीएम मोदी

Chhath Puja 2025: देश में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा आज सम्पन्न हो गई है। चार दिन के इस पर्व को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आस्था के इस महापर्व छठ में भगवान सूर्य की उपासना की जाती है और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इससे पहले यानि कल ढलते हुए सूर्य को अर्घ देने की परंपरा से इसकी शुरूआत हुई थी जो आज सुबह उगते हुए सूरज को देखकर समापत हो गई है।

छठ पूजा में सूर्य भगवान और माता छठी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं। इस पर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। छठ का पर्व साल में दो बार आता है। छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ हुई थी। छठ का ये पर्व संतान की सुख समृद्धि, अच्छे सौभाग्य और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। साथ ही यह व्रत पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भी रखा जाता है।

छठ का धार्मिक महत्व

ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से तेज, आरोग्यता और आत्मविशवास की प्राप्ति होती है। मान्याता के अनुसार, सूर्य ग्रह को पिता, पूर्वज, सम्मान का कारक माना जाता है। साथ ही छठी माता की अराधना से संतान और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पर्व पवित्रता का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।

Leave a comment