Chhath Puja 2023: महाछठ की पूजा में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Chhath Puja 2023: महाछठ की पूजा में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Chhath Puja 2023: भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस बीच आज से देश की सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक छठ पूजा की शुरूआत हो गई है। यह पर्व पूरे 4 दिन चलने वाला है। यह अपने बच्चों की लंबी उम्र करने के लिए व्रत किया जाता है। इसकी सबसे ज्यादा चहल-पहल बिहार में देखने को मिलती है। हालांकि महिलाएं और पुरूष दोनों ही इस व्रत को करते है। लेकिन आज हम आपको इस महाछठ की पूजा में उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे है जो आप लोगों को कभी नहीं करनी चाहिए।

महाछठ का पर्व आज से शुरू

दरअसल इस महाछठ पर्व की शुरुआत नहाए-खाए से 17नवंबर यानी आज से हो गई है। 18नवंबर को खरना या लोहंडा मनाया जाएगा। छठी मइया को अर्घ्य देने के लिए भक्त 19नवंबर की शाम पानी में उतरेंगे। वहीं 20नवंबर की सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया जाएगा। छठ पूजा के सपापन के बाद छठ पूजा प्रसाद लोगों में बांटा जाएगा।

महाछठ की पूजा के दौरान ना करें ये गलतियां

  1. छठी माता का प्रसाद बनाते समय पूरी पवित्रता का ख्याल रखना चाहिए। गंदगी से दूर रहना चाहिए।
  2. सूर्य को अर्घ्य देने से पहले जल और भोजन का सेवन ना करें।
  3. महाछठ के दौरान घर में प्याज और लहसुन का सेवन ना करें।
  4. छठ पूजा करने वालों को अपनी वाणी पर ध्यान देना चाहिए।
  5. किसी को भी अपशब्द ना कही। क्योंकि इसे व्रत का फल नहीं मिलता है।  

Leave a comment