Search KhabarFast

Press ESC to close

Char Dham Yatra 2026: कब से शुरू होगी चारधाम यात्रा और कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां जानें सबकुछ

Char Dham Yatra 2026: कब से शुरू होगी चारधाम यात्रा और कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, यहां जानें सबकुछ

Char Dham Yatra Registration Online: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने जा रही है। केदार-बद्री मंदिर समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट सबसे पहले 19 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र बने इस यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने पहले ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो पूरी तरह मुफ्त है। 

6 मार्च से शुरु हो चुका है पंजीकरण 

यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया से होने पर भक्तों में खास उत्साह है। दरअसल, अक्षय तृतीया को हिंदू परंपरा में अक्षय सौभाग्य और सफलता का दिन माना जाता है, जो चारधाम यात्रा की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ है। इस बार सरकार ने यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण न करने वाले श्रद्धालुओं को धामों में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

बता दें, पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च 2026 से ही शुरू हो चुकी है और अब तक लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल हो चुके हैं। सरकार का लक्ष्य भीड़ प्रबंधन, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पंजीकृत यात्रियों को यात्रा पंजीकरण पत्र (QR कोड वाला) मिलेगा, जो हर चेकपॉइंट पर सत्यापन के लिए जरूरी होगा।  

Also read: 10 नए सेक्टर और अरबों का निवेश, ग्रेटर आगरा में शुरू होगा शहरी विकास का दौर; योगी सरकार की बड़ी तैयारी

रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है। खास बात यह है कि प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और एक व्हाट्सएप नंबर से अधिकतम 5 यात्रियों का पंजीकरण संभव है।

1. वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण 

1. आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाएं।

2. “REGISTER/LOGIN” पर क्लिक करें।

3. नए यूजर्स को साइन-अप करना होगा नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड डालें और कैटेगरी चुनें (व्यक्तिगत/परिवार/टूर ऑपरेटर)।

4. लॉगिन करने के बाद “Create Tour” विकल्प चुनें।

5. यात्रा शुरू और समाप्ति की तारीख, यात्रियों की संख्या, कौन-कौन से धाम देखने हैं और प्रत्येक धाम की विजिट डेट डालें।

6. प्रत्येक यात्री का पूरा विवरण (नाम, उम्र, संपर्क, आधार या वैध आईडी प्रूफ) भरें।

7. विवरण जांचें, सबमिट करें और QR कोड वाला यात्रा पंजीकरण पत्र डाउनलोड कर लें। इसे प्रिंट या मोबाइल में रखें।

2. मोबाइल ऐप के माध्यम से

1. Google Play Store या Apple App Store से “Tourist Care Uttarakhand” ऐप डाउनलोड करें।

2. ऐप खोलकर मोबाइल नंबर से लॉगिन/रजिस्टर करें।

3. वेबसाइट जैसी ही प्रक्रिया फॉलो करें टूर बनाएं, विवरण भरें और पंजीकरण पत्र प्राप्त करें।

3. व्हाट्सएप के माध्यम से 

1. मोबाइल में नंबर 8394833833 सेव करें।

2. व्हाट्सएप पर “Yatra” टाइप करके भेजें।

3. स्वागत संदेश आएगा। “Char Dham Registration” विकल्प चुनें।

4. चरणबद्ध प्रश्नों का जवाब दें (यात्रियों की संख्या, नाम, आईडी विवरण आदि)।

5. पंजीकरण पूरा होने पर कन्फर्मेशन मैसेज और पत्र मिल जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में मौसम ले सकता है करवट, चार दिनों तक बारिश की चेतावनी

Haryana News: देशभर में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। पूर्व लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक प्रचंड गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को बिगाड़ दिया है। हरियाणा के भी कई जिलों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। हालांकि, राज्य में बारिश को लेकर पुर्वानुमान जारी किया गया है।

Haryana News: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 4500 रुपये प्रति एकड़, जानिए क्या है योजना?

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खरीफ 2026 सीजन में धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।  धान की सीधी बिजाई प्रदर्शन योजना के तहत इच्छुक किसान “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर 15 जून  तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में अमित शाह का बड़ा बयान, BSF जवानों को दिया सुरक्षा का संदेश

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में लिंग-तटस्थ (gender-neutral) दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं को सुरक्षित रखने में महिलाओं ने पुरुषों से भी ज़्यादा योगदान दिया है। अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में सांचू सीमा चौकी पर BSF प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने BSF कर्मियों से बातचीत भी की और महिला कर्मियों के लिए बैरकों का उद्घाटन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast