Punjab Crime: अमृतसर में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े NRI को मारी गोली, हाथ जोड़ते रहे मां और बच्चे

Punjab Crime: अमृतसर में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े NRI को मारी गोली, हाथ जोड़ते रहे मां और बच्चे

Punjab Crime: अमृतसर जिले के दबुर्जी गांव में शनिवार को दिनदहाड़े एक NRIको गोली मार दी गई। NRIअपने घर पर मौजूद थे, इसी दौरान दो हथियारबंद लोग उनके घर में घुस आए और NRIशख्स को कमरे की ओर ले गए और गोली मार दी। इस पूरी घटना का CCTVफुटेज भी सामने आया है। पीड़ित की पहचान अमेरिका में रहने वाले NRIसुखचैन सिंह के रूप में हुई है।जब NRIसुखचैन सिंह को गोली मारी जा रही थी तो उनके घर में मौजूद उनके बच्चे रहम की भीख मांगते रहे। इधर, हमलावरों के जाने के बाद सुखचैन सिंह को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

ससुराल वालों से संपत्ति विवाद

बता दे कि, यह गोलीबारी स्थानीय गिरोह की गतिविधि से जुड़ी है और माना जाता है कि यह उसके ससुराल वालों के साथ संपत्ति विवाद का नतीजा है। पूरी घटना CCTVकैमरे में कैद हो गई है। CCTVफुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाश घर में घुसे। बच्चे घर पर खेल रहे थे।एक हथियारबंद हमलावर NRIके पास आता है और बंदूक की नोक पर उसे बेडरूम में जाने के लिए कहता है। जब उसने विरोध किया तो दोनों हमलावरों ने उस पर नजदीक से गोली चला दी। जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त पूरा परिवार घर में था और परिवार पीड़िता को बचाने की कोशिश कर रहा था।

CCTVफुटेज खंगाल रही पुलिस

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विशालजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना की CCTVफुटेज हासिल कर ली है और क्राइम के पीछे के मकसद और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुखचैन सिंह करीब एक महीने पहले अमेरिका से लौटा था और होटल और लग्जरी गाड़ी खरीदने में व्यस्त था।

संभावना जताई जा रही है कि गोलीबारी का मामला किसी संपत्ति विवाद से जुड़ा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कोई फिरौती नहीं मांगी गयी। पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि यह अपराध किसी स्थानीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

Leave a comment