
CGBSE Board Result 2023 Announcement: छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। और छत्तीसगढ़ बोर्ड के बच्चों को भूपेश बघेल सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इस तोहफे को बारे में सुन कर छत्तीसगढ़ के छात्रों में खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने टॉप करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है।
शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकामने कहा है कि परीक्षा में 10वीं और 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉपर को हेलीकॉप्टर से सैर करने का मौका दिया जाएगा। वहीं, इस संबंध में सीएमओ की ओर से भी एक आधिकारिक ट्वीट किया गया है।उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप दसवीं और बारहवीं कक्षा में टॉप- 10 में आने वाले छात्र- छात्राओं को कराई जाएगी हेलिकाप्टर की सैर।
वहीं CM भूपेश बघेल ने छात्रों को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि हेलीकॉप्टर तैयार है..बधाई! कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं। आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। जिन लोगों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों। आपके हिस्से की सफलता आपका इंतजार कर रही है। खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें।
बताते चलें, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया गया।नतीजों के साथ-साथ बोर्ड ने पास प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी रिलीज कर दी है। राहुल यादव, सिंकदर यादव और प्रीति यादव ने 10वीं में टॉप किया है। वहीं, 12वीं में विधि ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ 12वीं रिजल्ट में इस साल 75.5 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है। वहीं, 10वीं में 79.96 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। वहीं, पिछले साल की बात करें तो 12वीं में 79.30 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
Leave a comment