
CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। यह जानकारी सीबीएसई के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार है, जिसे उनकी वेबसाइट पर अपडेट किया गया है। इसके साथ ही स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौंपने को कहा गया है।
बता दें कि देर रात सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। इसके मुताबिक 15 फरवरी परीक्षाएं से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं क्लास की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी।

Leave a comment