
नई दिल्ली: हम अपनी रोज की दिनचर्या में खाने-पीने का ख्याल नहीं रख पाते, जिससे हमे बीमारियां घेर लेती है। विश्व में बीमारियां कई तरह की होती है। कुछ के लक्षण आपको सामने से नजर आते है, और कुछ का पता हमको टेस्ट के बाद पता चलता है। कैंसर भी एक ऐसी बीमारी है,ये सबसे खत्तरनाक और जानलेवा है। इसके लक्षण हमको टाइम रहते मुश्किल ही पता चल पाते है।
कैंसर कैसे बनता है?
कैंसर तब शुरू होता है, जब कोशिका के डीएनए में कोई त्रुटि (म्यूटेशन) आ जाती है। ये कोशिकाएं फिर अनियंत्रित रूप से विभाजित होती हैं और बढ़ती रहती हैं। ये कोशिकाएं मिल कर कैंसर बनाती हैं। पेट की दीवार कोशिकाओं के समूह की पांच परतों से बनी होती है। पेट की सबसे भीतरी परत में म्यूकस-उत्पादक कोशिकाओं में कैंसर शुरू होता है और ये फिर बढ़ता और फैलता है। यह पहले पेट की दीवार में फैलता है और फिर बढ़ कर आस पास के कोशिकाओ में फैल जाता है। बाद में ये जिगर (यकृत), फेफ़ड़े और पेरिटोनियम में फैल जाता है। कैंसर कई तरह के होता है, और इन्हीं में से एक है पेटकाकैंसर(Stomach cancer),जिसे गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric cancer) भी कहा जाता है। लेकिन इस फैक्ट को जान लेना बहुत जरूरी है कि कैंसर का ये प्रकार महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक शिकार बनाता है
क्या है पेट के कैंसर के लक्षण
Leave a comment