
Janmashtami 2023:इस जन्माष्टमी मथूरा और वृंदावन में अलग ही अंदाज से श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जाएगा। हालांकि 6-7 सितंबर दोनों दिन ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और मंत्रों का जाप किया जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आतीहै। तो चलिए आपको उन मंत्रों के बारे में बताते है।
जन्माष्टमी के दिन करें मंत्रों का जाप
शास्त्रों के मुसार, इस दिन श्रीकृष्ण के मंत्रों के जाप से जीवन में सभी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में दुखों का अंत होता है और जन्माष्टमी का दिन आपके लिए लाभकारी सिध्द हो सकता है।
दुख दूर करने का मंत्र
अगर आपके जीवन को दुखों ने घेर लिया है तो अपने परिवार के साथ जन्माष्टमी के दिन 21 बार करारविन्देन पदारविन्दं मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्। वटस्य पत्रस्य पुटे शयानं बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।मंत्र जाप करें।
मुश्किलों पर मिलेगी जीत
अगर आप के जीवन में लगातार मुसीबतें आ रही है और आप इससे मुक्त होना चाहते है तो ऊं कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्राणतक्लेशनाशाय गोविंदाय ननो नम:।। मंत्र का जाप करें।
मनोकामना पूरी करने के लिए मंत्र
अगर आपकी भी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो आप इस जन्माष्टमी आप मूकं करोति वाचालं पंगुं लंघयते गिरिम्। यत्कृपा तमहं वन्दे परमानन्द माधवम्।। मंत्र का जाप करें।
दूर होगी संतार संबंधित परेशानी
अगर आपमाता-पिताबनने की इच्छा रखते है और किसी कारण आप माता-पिता नहीं बन रहे हो तो आप ऊं देवकीसुतगोविम्दा बासुदेवजगत्पते। देहि मेम तनयं कृष्ण त्वमम्ह शरण गता:।। मंत्र का जाप करें।
शिक्षा संबंधित दूर होगी परेशानी
अगर आप भी ज्ञान प्राप्त करना चाहते है तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ऊं कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे। रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे।। मंत्र का जाप करें।
Leave a comment