Search KhabarFast

Press ESC to close

Rule Change 1st June: 01 जून से बदलेंगे PF, UPI और ATM से जुड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Rule Change 1st June: 01 जून से बदलेंगे PF, UPI और ATM से जुड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

 New Rules 01 June 2026: देशभर में हर महीने की पहली तारीख से ATM और UPI से लेकर LPG और बैंकिंग सेवाओं के नियमों में बदलाव लागू होते हैं। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। इस बार भी 01 जून से रोजमर्रा के कामों से जुड़े नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। तो चलिए 01 जून से होने वाले बदलावों के बारे में जानते हैं।

1. EPFO 3.0 से PF निकालना होगा आसान

EPFO अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 के जरिए PF निकासी की सुविधा को और ज्यादा आसान बनाने जा रहा है। 01 जून से  PF खाताधारक अब PF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। लेकिन खाते में कम से कम 25 प्रतिशत राशि बची रहनी चाहिए। इसके अलावा नौकरी छूटने या अन्य जरूरतों पर PF बैलेंस का 75% हिस्सा सीधे UPI या ATM से निकाला जा सकेगा।

2. ATM से कैश निकालने का बदला नियम

01 जून में कई बैंक अपने ATM ट्रांजेक्शन की फ्री लिमिट में बदलाव करने जा रहे हैं। यानी ATM से कैश निकालना, बैंलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना महंगा हो सकता है। 

Also read: दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक से राहत की बड़ी योजना, 3 बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू

3. UPI के नियमों में क्या बदला?

01 जून से UPI के कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। अब अगर आप UPI के माध्यम से किसी को पैसे भेजते है तो सामने वाले शख्स का असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके अलावा UPI ट्रांजेक्शन में 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को और मजबूत किया जा रहा है। NPCI ने UPI फ्रॉड कम करने के लिए नया नियम लागू करने का फैसला किया है।

4. LPG सिलेंडर की कीमत

01 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹993 की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹3,071.50 तक पहुंच गई। तो वहीं, घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में 01 जून से LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं।

5. PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव

01 जून से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। अब हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर PAN देना जरूरी होगा। जबकि कुछ लेनदेन में ये जरूरी नहीं होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक से राहत की बड़ी योजना, 3 बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू

दिल्ली-एनसीआर में रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा मेगा प्लान तैयार किया है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर राजधानी और आसपास के क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast