
SBI Server Down Today: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए आज, 1अप्रैल को एक बड़ी खबर सामने आई है। SBI की डिजिटल सेवाएं करीब तीन घंटे तक बंद रहेंगी। इस दौरान ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, और अन्य बैंकिंग सेवाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
SBI ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि आज, 1अप्रैल 2025को, बैंक की डिजिटल सेवाएं दोपहर 1:00बजे से लेकर शाम 4:00बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस समय में इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप, योनो लाइट, UPI, मर्चेंट सर्विस और CINB जैसी प्रमुख सेवाएं काम नहीं करेंगी। हालांकि, इस दौरान ग्राहक UPI लाइट और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी लेन-देन पहले से ही पूरा कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
SBI के डिजिटल प्लेटफार्म पर कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद
- इंटरनेट बैंकिंग (रिटेल और मर्चेंट सर्विसेस)
- कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग (CINB)
- योनो लाइट (मोबाइल बैंकिंग ऐप)
- योनो बिजनेस (वेब और मोबाइल ऐप)
- योनो (SBI का डिजिटल बैंकिंग प्लेटफार्म)
- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन
SBI के डिजिटल सर्विसेज में आई परेशानी
डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, आज सुबह 8:15बजे के आसपास SBI की सेवाएं डाउन होना शुरू हुईं, और 11:45बजे के आसपास यह समस्या अधिक गंभीर हो गई, जिसके चलते 800से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इन शिकायतों में सबसे ज्यादा समस्याएं मोबाइल बैंकिंग (64%), फंड ट्रांसफर (33%), और एटीएम (3%) से जुड़ी हैं।
SBI ने एक आधिकारिक बयान में कहा है, "वार्षिक समापन गतिविधियों के कारण, हमारी डिजिटल सेवाएं 1 अप्रैल 2025 को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे (IST) के बीच उपलब्ध नहीं होंगी। इस समय के दौरान कृपया UPI लाइट और ATM का उपयोग करें। असुविधा के लिए हमें खेद है।"
Leave a comment