देशभर में डिजिटल पेमेंट ठप! Paytm-PhonePe और Google Pay की ऐप्स नहीं कर रहीं काम

देशभर में डिजिटल पेमेंट ठप! Paytm-PhonePe और Google Pay की ऐप्स नहीं कर रहीं काम

UPI Down: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 को देश के करोड़ों लोग हैरान रह गए। उनके डिजिटल पेमेंट अचानक फेल हो गए।यूपीआई (Unified Payments Interface) सिस्टम में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई। इसी वजह से Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे ऐप्स काम नहीं कर रहे थे।

बता दें कि, इस रुकावट से रोज़मर्रा की जरूरतें प्रभावित हुईं। लोग किराना, बिल पेमेंट और पैसे ट्रांसफर नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर शिकायतें कीं। देखते ही देखते यह खबर वायरल हो गई।

Downdetector पर 1200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज

यूजर्स की शिकायतें तेजी से बढ़ीं। Downdetector नाम की वेबसाइट पर दोपहर करीब 12 बजे तक 1,200 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं। इनमें 66% लोगों ने पेमेंट फेल होने की शिकायत की। 34% ने पैसे ट्रांसफर में दिक्कत बताई। ये दिक्कत अलग-अलग बैंकों और ऐप्स में देखी गई। इसका मतलब साफ है कि समस्या पूरे यूपीआई नेटवर्क की थी, सिर्फ एक ऐप की नहीं।

UPIहर दिन की जरूरत बन चुका है ये सिस्टम

यूपीआई भारत का सबसे लोकप्रिय पेमेंट सिस्टम है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने तैयार किया है। यह RBI की निगरानी में काम करता है। इससे लोग बिना किसी शुल्क के तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। चायवाले से लेकर बड़ी कंपनियों तक, हर जगह यूपीआई का इस्तेमाल होता है। इसका AutoPay फीचर भी बहुत मददगार है। इससे बिजली, पानी और OTT जैसे बिल अपने-आप कट जाते हैं।

फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

इस रुकावट की असली वजह अभी साफ नहीं है। NPCI ने और न किसी ऐप ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। यूजर्स से कहा गया है कि जब तक सेवा बहाल नहीं होती, तब तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नकद जैसे विकल्प साथ रखें।

यूपीआई आज करोड़ों लोगों की ज़रूरत बन चुका है। ऐसे में इसकी रुकावट से लोगों को बड़ी परेशानी होती है। ज़रूरी है कि संबंधित संस्थाएं जल्दी से हल निकालें और जनता को भरोसा दिलाएं।

Leave a comment